Header Ads

भगवान को गाली देने वालों की सजा क्या हों ?

-


हिन्दू धर्म के लोग बहुत विन्रम होंते हैं लेकिन पिछले कुछ दशको से इनमे भी कट्टरता आ गई हैं जो स्वाभाविक है क्योकिं आय दिन हिन्दू धर्म की विनम्रता का फायदा उठाकर लोग उनको प्रतड़ित कर रहे थे। जिसके बाद हिन्दू लोग इसके खिलाप आवाज उठाना शुरू किये। हिन्दू अक्सर सभी धर्मो का सम्मान करता हैं। लेकिन और धर्मो में कुछ समाज विरोधी लोगों के कारण दूसरे धर्म का सम्मान करना सिखाया ही नही जाता हैं जिससे अन्य धर्म के लोग हिन्दू से घृणा करने लगते हैं। हिन्दू हर चीज सहने को तैयार हैं लेकिन यदि को भगवान को गाली देगा तो उसे सजा जरुर मिलेगा। क्योकि हिन्दुओ का अस्था और विश्वास भगवान पर होता हैं -
किसी भी धर्म और कानून में भगवान को गाली देना नही लिखा हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करके हिन्दू धर्म के प्रति लोगो को भड़का रहे हैं कुछ लोगो ने तो भगवान को सरेआम गाली भी दी हैं। ऐसे लोगो के साथ क्या होना चाहिये ?
             मैं यह नही कह रहा हूँ कि मुस्लिम या ईसाई या पारसी धर्म खराब हैं । धर्मं लोगो को जोड़ने के लिए होता हैं , तोड़ने के लिए नहीँ । लेकिन हर धर्म के कुछ चंद लोगो के कहने पर हम अन्य धर्म के  लोगो से नफरत करते हैं।  क्या यह सही हैं ? मुझसे अगर आप पूछे तो मैं इसे गलत ही कहूँगा। आज भी लाखो लोग हैं जो लोगों को जोड़ने में लगें हैं लेकिन चन्द लोग ऐसे नही चाहते। आप सोच रहे होंगे कि जब लाखो लोग जोड़ने में लगे हैं तो फिर चंद लोग लोगो को अपने जाल में फसा लेते हैं -
तो इसके पीछे कारण यह हैं कि बुरे चीजो के पीछे इंसान बहुत तेजी से जाता हैं जबकि अच्छे चीजो को कोई पूछता ही नही हैं एक उदाहरण लेते हैं आप ने देखा होगा कि "शराब पीने के लिये लोग खुद चलकर जाते हैं लेकिन दूध बेचने वाले को गली - गली घूमना पड़ता हैं" इसमें जो समस महत्वपूर्ण बात हैं वह यह है कि किसी भी धर्म के लोगों को किसी धर्म अपमान नहीं करना चाहिये बल्कि उसका सम्मान करना चहिये।
      मेरा मानना हैं सभी लोगों को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए ताकि इंसानियत जिन्दा रह सकें।आख़री में मेरा सवाल आप सभी लोगो से हैं कि जो भगवान या अन्य किसी धर्म में जिसका विश्वास हैं उनको गाली देने वालो की सजा क्या होना चहिये ?
दोस्तों मुझे उम्मीद हैं कि आप सभी अपना उत्तर जरुर देंगे यदि को सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें। समाज हित के लिये यह पोस्ट शेयर करें। धन्यवाद!!
~अजीत कुमार चौधरी~

दुनिया का सबसे अच्छा धर्म कौन सा हैं ?
1- हिन्दू   2-मुस्लिम  3- ईसाई  4- पारसी  5- इंसानियत

No comments

Comments system