Header Ads

हम क्यों है आतंकवाद से पीड़ित


पाकिस्तान में नए सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा के कमान संभालते ही जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर सिर उठाया है।नगरोटा में हुए आतंकी हमला में दो ऑफिसर समेत सात जवान शहीद हो गए,यह बहुत दुखद घटना है ,और इससे ज्यादा दुख इस पर होता है कि इस तरह का घटना बार-बार होता है और हम इसे रोकने में नाकाम है, क्या यह हमारे सुरक्षा के ऊपर सवाल नहीं उठाता है?इतनी बड़ी-बड़ी घटना हो जाती है और हमारी एजेंसी को कुछ भी पता नहीं चल पाता है। इसमें दुख की बात यह भी है कि भारत में आतंकवाद पर राजनेता अपना अपना महत्व बताने में लगे हैं आतंकवाद पर राजनीति कर रहे हैं शायद वह चाहते हैं कि देश में और भी भारी आतंकी हमला हो जिससे उन्हें मोदी सरकार को कमजोर दिखा सके जिससे उनकी छवि में तो सुधार हो,कुछ दिन पहले जब सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के खिलाफ हुई थी तब उस में भीषण बवाल मचा था, जिससे अरविंद केजरीवाल एवं कुछ राजनेता सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत जैसे देश में रहकर भी वह भारतियों का मान सम्मान रखना नहीं चाहते हैं। सरकार को अपनी नीति पर और शक्ति के साथ आतंकवाद से लड़ना चाहिए जिससे देश में आने वाले समय में ऐसा आतंकी घटना कभी भी ना हो सके।
अजीत कुमार चौधरी

No comments

Comments system