Header Ads

नशीले पदार्थो पर हो सर्जिकल स्ट्राइक


नशीले पदार्थों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक
आज हमारे देश में लाखों लोगों की मौत शराब, सिगरेट,बीड़ी,पान,गुटका आदि से हो रहा है ,क्या यह अनुकूल समय नहीं है कि इस पर पूरे देश में प्रतिबंध किया जाए और भारत के लोगों को इस की हानि से बचाया जाए। जहां एक तरफ देश काफी तेजी से विकास कर रहा है वही इसकी चपेट में आकर लाखों युवा अपनी जान गवा दे रहे हैं। इससे भारत को काफी नुकसान हो रहा है पर सरकार कहती है कि इससे राजस्व मिलता है यदि इन चीजों को बंद कर दिया जाए तो अर्थव्यवस्था ख़राब हो सकती है,क्या हम इस जहर के बिना अपने देश को नहीं चला सकते? ऐसा हो ही नहीं सकता क्या बिहार जैसे राज्य में शराब बंद होने से वहां पर लोग भुखमरी के शिकार हो गए नही लोग वहां पर आज और भी खुशहाल है और  सरकार चल रही है और क्या पैसे के लिए हर साल लाखों लोगों का जान जाना अच्छा है सरकार को पैसा के लिए जनता और जगह कर देने को तैयार है बस आप कदम उठाइए,यदि एक परिवार में कोई इसकी आदी हो जाता है तो परिवार लगभग एक पीढ़ी पीछे चली जाती है क्या यह सही है ? सरकार को इस पर बहुत जल्दी प्रतिबंध करना चाहिए वरना आने वाले समय में हर परिवार इसकी चपेट में होगा और समाज काफी पीछे चला जाएगा और भारत के विकास में बाधा उत्पन्न होगी भारत को विश्व गुरु बनने में काफी समय लग जाएगा। इसपे सरकार  कदम नहीं उठाती तो समाज के जिम्मेदार लोगो का कर्तव्य है कि इसके खिलाफ आंदोलन करें या आंदोलन करने वालों के साथ खड़े रहे।

अजीत कुमार चौधरी

No comments

Comments system