Header Ads

कैशलेस लेन देन की ओर बढ़ता भारत


कैशलेस लेनदेन की ओर बढ़ता भारत जहां नोट बंदी से आम जनता को परेशानी हो रही है वहीं काला धन वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है अब उन्हें समझ नहीं आता कि वह अब अपना काला धंधा कैसे चलाएंगे जो अभी तक बिना कर दिए पैसों का इस्तेमाल सिर्फ खुद के विकास में कर रहे थे अब वह देश के विकास में लगेगा जिस से देश काफी समृद्ध होगा और लोग खुशहाल होंगे,नोट बंदी का सबसे ज्यादा फायदा यह हुआ कि भारत के लोग एक कैशलेस लेनदेन की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं आजकल सोशल नेटवर्क पर काफी तेजी से प्रचार हो रहा है कि ज्यादा से ज्यादा नेट बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग,कार्ड इत्यादि सुविधाओं द्वारा आप अपना लेनदेन करें जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और जब लोग पूरी तरह जागरूक हो जाएंगे तो भ्रष्टाचार का अंत भी हो सकता है। अभी जल्द ही बैंकों ने कहा है कि जब से नेट बंद हुआ है तब से ज्यादा से ज्यादा दुकानदार स्वाइप मशीन के लिए आवेदन कर चुके हैं और हर रोज इसकी तादात बढ़ती जा रही है यह भारत सरकार और पूरे देश के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम लग रहा है,आने वाले एक साल में छोटे से लेकर बड़े दुकानदार वाले भी स्वाइप मशीन लगाएंगे क्योंकि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तब उन का कारोबार चौपट हो सकता है।आने वाले समय में भारत कैश मुक्त होकर एक नई व्यवस्था को स्थापित करेगा।

अजीत कुमार चौधरी

No comments

Comments system