अब लगेगा तीन तलाक पर लगाम !
तीन तलाक का मसला काफी दिनों से चल रहा है इससे लाखों औरतें प्रभावित हैं और उन्हें छुटकारा चाहिए ऐसी कुप्रथाओं से, जो अब लगता है कि सबने मन बना लिया है इससे बहार आने का। उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिला इसके पीछे मुस्लिम औरतों का भी हाथ है वरना मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाती ! ज्यादातर मुस्लिम चाहते हैं कि तीन तलाक खत्म हो लेकिन चंद लोगो के कारण यह नही हो पा रहा हैं। सभी सरकारें वोट बैंक की राजनीति करने के लिए इसके खिलाफ नहीं जाते हैं, यहां तक की इसको मुद्दा बनाने से भी लोग डरते हैं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लोगों ने मोदी जी पर विश्वास करके उनके साथ चलने का फैसला लिया हैं ताकि वह इस बुराई से लोगों को निजात दिला सके इसलिए तो मोदी जी को वोट किया है ।
सबसे बड़ी बात यह हैं कि मुस्लिम का रुझान भाजपा के तरफ देख कर अन्य पार्टियों के नेता सदमे में हैं उन्हें यकीन नही हो रहा हैं यह नजारा देख कर ,भाजपा जिसको केवल हिंदू की पार्टी कही जाती थी आज इसके पक्ष में मुस्लिम भी खड़ा होता दिखाई दे रहा है । यह तमाचा हैं उन लोगो के गालो पर जो जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति करते थे । लेकिन आज वह भी विकास की बातें करने से पीछे नहीं हटते हैं जो कभी विकास की बात ही नही करते थे, इसका मुख्य कारण हैं मोदी जी की सकारात्मक राजनीति है जो आज पूरे देश के सामने नजर आ रहा है । यह बात मानना ही पड़ेगा कि समाज में यदि तीन तलाक जैसा प्रथा समाज में रहेगा तो मुस्लिम महिला का विकास सही रूप में नहीं हो सकता है,क्योंकि यदि ऐसी घटना होती हैं तो न सिर्फ एक औरत बल्कि हजारों को प्रभावित करती है,जो समाज में अस्थिरता लाता हैं । अब सभी की निगाहे भाजपा यानि मोदी जी पर हैं कि वह तीन तलाक पर क्या फैसला लेता है । क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे पहले ही गलत बता दिया है और इससे पीड़ित लोगों को न्याय देने की बात कही हैं। लोगो को उम्मीद इस लिए ज्यादा हैं क्योंकि मोदी जी भी इस प्रथा के खिलाफ हैं।
ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जिस दिन तीन तलाक नाम कि कोई चीज नही होगी आप को पता होगा जिस तरह हिन्दू धर्म में प्रचलित सतीप्रथा का अन्त हो चुका है अब तो उसका कोई नाम नहीं लेता हैं।आने वाले दिनों में भी तीन तलाक का नाम नहीं होगा और मुस्लिम औरते खुशहाल होगी जिससे समाज और देश का विकास बहुत तेजी से होगा। किसी ने ठीक ही कहा है कि किसी भी सामाजिक बुराई को खत्म किया जाए तो उसका विरोध होता है लेकिन बाद में वही विरोध करने वाले लोग उसी फैसले को अच्छा बताने का कार्य करते हैं।जिससे समाज में एक सकारात्म बदलाव आता हैं जो मानवता के लिए व पुरे विश्व के लिए अच्छा संकेत होता हैं।
"नारी को कभी सतना नही ,अभी उसकी ताकत तूने जाना नही" एक कदम समाज सुधार की ओर......
"नारी को कभी सतना नही ,अभी उसकी ताकत तूने जाना नही" एक कदम समाज सुधार की ओर......
दोस्तों आप को यह विचार कैसा लगा कमेंट बॉक्स जरूर लिखे यदि कोई सुझाव हो तो जरुर दे। आप हमरा मनोबल बढ़ा सकते पोस्ट को शेयर करे के और लाइक कर के !
!!आप सभी लोगो का बहुत-बहुत धन्यवाद!!




Post a Comment