नरेंद्र मोदी..... बस नाम ही काफी हैं

नरेंद्र मोदी का बस नाम ही काफी है । यह एक ऐसा नाम है जो अब भाजपा से भी बड़ा लगने लगा है। यह नाम राष्ट्रवाद का जादू चलाता है और इसके पीछे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। यह भी मोदी की ही लहर थी जिसके चलते दिल्ली में विधानसभा चुनाव में खत्म हो चुकी भाजपा नगर निगम चुनाव में ना केवल फिर उठ खड़ी हुई बल्कि तीनों निगमों पर कब्जा में जमाया है । हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कीर्तिमान स्थापित करने वाली भाजपा को योगी के रूप में एक मजबूत चेहरा मिला है । मोदी के विकास मंत्र के साथ उत्तर प्रदेश में योगी को जिस तरह प्रोजेक्ट किया गया और उन्होंने आते ही जिस तरह का काम किया उसका असर भी दिल्ली के नगर निगम चुनाव में देखने को मिला रहा था। यही कारण था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लुभवने वादों के बावजूद लोगों ने भाजपा को वोट दिया।
भाजपा भी जीत से उत्साहित है उसे अब दिल्ली की सत्ता नजर आ रही है। निगम चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 दर्जन से ज्यादा सभाएं कि। तो मोदी सिर्फ पोस्टर और बैनरो में नजर आए उन्होंने एक भी सभा नहीं की इसके बावजूद चर्चा के केंद्र में ही वही रहे । जनता ने भाजपा के नए प्रत्याशियों की जगह मोदी का चेहरा देखकर ही वोट किया और चाहे-अनचाहे यह चुनाव भी मोदी बनाम अन्य हो गया था नतीजे साफ दर्शा रहे हैं मोदी और योगी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है।
क्या आप हमारे तीन साल के काम से खुश हैं?
यदि हाँ तो कमेन्ट बॉक्स में आप राय जरुर दे !
आश लगाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निगम चुनाव में प्रचार करेंगे लेकिन आखरी तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आए। हालांकि दिल्ली में रह रहे लोगों को टेलीविजन और अखबारों के जरिए योगी के कामकाज की खबर मिलती रही इसका असर यह रहा है कि हर गली नुक्कड़ पर लोग योगी के कार्यों की सराहना करते सुने गए।
अब आज समय ऐसा आ गया हैं कि ज्यादातर लोग योगी जी के कार्यो की प्रसंसा कर रहे हैं। सोचने वाली बात यह हैं कि विरोधियों के लगातार विरोध के बाद भी आम जनता का विश्वास योगी जी पर पूरा हैं।आज उत्तर प्रदेश में लगातार विकास हो रहा हैं इसमें मोदी जी का भी हाथ हैं क्योंकि योगी जी भी मोदी जी के विचरों से प्रभावित हैं। आप को क्या लगता हैं मोदी और योगी की जोड़ी उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देने में कामयाब होगा? और मोदी जी के नाम का जादू आप भी मानते हैं या नहीं?
इन्हें भी देखें
आप को यह पोस्ट कैसा लगा ? पोस्ट को #शेयर करें यदि कोई सुझाव हो तो जरुर कमेंट करें। धन्यवाद!! लेखक - अजीत कुमार चौधरी


Post a Comment