योगी आदित्यनाथ जी का बयान जो .....
मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ का नाम भाजपा में एक फायर ब्रांड नेता की तरह जाना जाता था । मुख्यमंत्री बनने से पहले बहुत सारे विवादित बयान देकर लगातार चर्चा में बने रहे योगी आदित्यनाथ ने हमेशा हिंदुओं का पक्ष लेते हुए हिंदुत्व की बात की है। जिसके बाद उन्हें एक हिंदू नेता के तौर पर देखा जाने लगा । लगातार उनके भाषण से जो समाज में एक तनाव पैदा हो रहा था । तो कहीं ना कहीं हिंदू उनके साथ थे।
जिसके साथ से उनको बहुत ही मदद मिलता रहा । आगे चलकर जब उनको मुख्यमंत्री बनाया गया तब से कुछ हद तक वह हिंदुत्व और हिंदू की बात कम कर के विकास की बात करते हैं । लेकिन कुछ दिन पहले देखा जाए तो एक जगह भाषण देते हुए उन्होंने यह कहा था कि "कौन मौलाना हैदराबाद से क्या बोलता है उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाला समय जो है वह हिंदुत्व का होने जा रहा है और पूरी दुनिया में हिंदुत्व का ही राज होगा। जिससे साफ जाहिर होता है कि योगी जी हिंदुत्व के समर्थक है और वह अक्सर भाषण में कहा करते हैं कि हिंदू ही सबसे विनम्र धर्म है । और जो आज मुस्लिम है वह भी पहले हिंदू ही थे ।
इसलिए सभी मुस्लिम को साथ लेकर हम हिंदुत्व का परचम पूरे विश्व में लहराएंगे । आज राम मंदिर का मुद्दा जोर पकड़ रहा है तो इसमें एक बात अभी कहा जा रहा है कि 2019 से पहले भाजपा अयोध्या का राम मंदिर बनवाने का पूरा प्रयास करेगा जिससे उसको आने वाले चुनाव में फायदा मिल सके । वास्तव में यदि राम मंदिर बनता है तो भाजपा की जीत और भी बड़ी जीत यही होगी । क्योकि उसे पूरे देश से हिंदुत्व का समर्थन मिलेगा । आज योगी आदित्यनाथ कई महीनों से विकास की बात करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं उनके दिल में एक जगह हिंदुत्व की बात आती होगी । जिसको लगातार अपने भाषणों में कहते रहते हैं । उनके विवादित बयानों से कई बार भाजपा को लोग घेरने की कोशिश करते रहे लेकिन योगी आदित्यनाथ इतने प्रखर वक्ता है कि इनकी कोई भी बात को इस तरह से हल्के में नहीं लिया जा सकता ।
कांग्रेसी नेताओं को तो उन्होंने कई बार अपने भाषण से धूल चटाया है आने वाला समय वास्तव में हिंदुत्व का होने जा रहा है । मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ तमाम हिंदू स्थलों का दौरा कर चुके हैं जैसे कुछ दिन पहले बनारस फिर उसके बाद अयोध्या उसके बाद इलाहाबाद में आकर के मंदिर का दर्शन किया जिसे आस लगाया जा रहा है कि अब राम मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है और कुछ दिन पहले बाबा रामदेव जी योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं ऐसा आस लगाया जा रहा है कि राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा की तरफ से कोई बड़ा बयान आ सकता है।
क्या आप मानते हैं कि आने वाला समय हिंदुत्व का होगा ?
हाँ के लिये यहाँ क्लिक करें!
नही के लिये यहाँ क्लिक करें!
हाँ के लिये यहाँ क्लिक करें!
नही के लिये यहाँ क्लिक करें!
आप लोग से अनुरोध हैं कि इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Post a Comment