Header Ads

उत्तर प्रदेश में किसकी होगी सरकार?


इस समय उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार है जिसके ऊपर गुंडागर्दी,परिवारवाद, गुनाहगारों के संरक्षण के गंभीर आरोप के साथ-साथ और भी तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे सपा को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही भाजपा,बसपा,अपना दल, एआईडीएमके,जदयू,कांग्रेस तमाम पार्टियों उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए  जोर-शोर से तो अपनी तैयारी बना चुकी है जो आजकल दिखाई दे रहा है । जहां भाजपा जगह-जगह रैली कर के लोगों से मोदी के नाम पर वोट मांग रही है वही बसपा,भाजपा और सपा को  गरीबों के खिलाफ की सरकार बताकर अपनी जड़ मजबूत करने में लगी है तो वहीं कांग्रेस चुनाव में सपा से गठबंधन करने के मूड में दिख रही है और तमाम अन्य पार्टियों भी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं । इसमें तीन मजबूत पार्टी सपा बसपा भाजपा किसी को भी पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है जिससे अन्य छोटी पार्टी अपना फायदा चाह रही है और बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन पर जोर दे रही है, जिससे उन्हें एक अच्छा जनाधार प्राप्त हो सके।सब कुछ देख कर अभी तक यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में काफी ज्यादा फेरबदल होना बाकी है और यह देखना दिलचस्प है कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनती है।



अजीत कुमार चौधरी

No comments

Comments system