कहां गया काला धन ?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक देश में लगभग साढे चौदह करोड के 1000 और 500 के नोट चलन में थे। जब नोट बंद हुआ है तब से लेकर अब तक लगभग बारह लाख करोड 1000 और 500 के नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं । अभी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी दिनांक तक पुराने नोट बदले जाएंगे नोट जमा करने की जितनी अवधि बची है जाहिर है तब तक बचे हुए नोट भी बैंकों में जमा हो जाएंगे सरकार को उम्मीद था कि तीन से चार लाख करोड़ पांच सौ और हजार के नोट डर की वजह से जमा नहीं हो पाएंगे और इसे अभियान की सफलता के तौर पर रैलियों में प्रचारित किया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं फिर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर काला धन गया कहां?
जिस तरह से भाजपा नेता कई जगहों पर नई लाखों के नोटों के साथ पकड़े जा रहे हैं और बैंकों के मैनेजर कुछ पैसे लेकर काले धन को सफेद करने में लगे हैं उससे सरकार को अपनी विफलता दिख रही है इसलिए सरकार अब उसके द्वारा नोट बंदी पर सफलता गिनाने पर कम ध्यान देकर कैशलेस इकोनॉमी की व्यवस्था लागू करने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं । जिस तरह की सफलता सरकार चाह रही थी शायद वह हमें मिलती नहीं दिख रहे हैं।
अजीत कुमार चौधरी


Post a Comment