Header Ads

उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश की ओर !


जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली है । तब से प्रदेश में एक सकारात्मक नजारा देखने को मिल रहा है उनके निर्णय को देखकर यही लगता है कि उत्तर प्रदेश को अब उत्तम प्रदेश बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। सीएम बनने के बाद लगातार कठोर फैसले लेने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि अब कोई गलत काम सहन नहीं किया जाएगा । जब उन्होंने संसद में अपना अंतिम भाषण दिया और लोगों से कहा कि हम सिर्फ और सिर्फ विकास के लिए काम करेंगे और प्रदेश की जनता को समृद्धि के लिए काम करेंगे तो लोगों ने उनका पुरजोर स्वागत किया और उन्होंने भी लोगों को दिल से बधाई दी। प्रदेश की कमान संभालते ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में चल रहे अवैध कामो व गुंडागर्दी को रोका जाए  । एक निर्णय यह हुआ की भी मंत्री व विधायक अपनी चल व अचल संपित्ती को सबके सामने रखे इसमें बढ़ें अधिकारी भी सामिल हैं। और प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिये। जिस को बंद करने में कुछ ही समय लगा ज्यादातर अवैध बूचड़खाने बंद हो चुके हैं । उनके एक निर्णय ने तो जनता को खुश करने में सफलता प्राप्त कर ली हैं । एक और कठोर  निर्णय लिया गया कि किसी भी सरकारी दफ्तर में गंदगी नहीं होनी चाहिए ऑफिस साफ सुथरा होना चाहिए और वहां पर किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं होना चाहिए। इसमें तो स्वच्छ भारत को साकार करने का भी फैसला दिखता हैं।इस फैसले का पालन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के बाद इसका असर दिख रहा है हर जगह अधिकारी खुद ही इसके लिए सक्रिय हो रहे हैं और अगर समय से झाड़ू नहीं लगता तो खुद ही काम  करने से कतरा नहीं रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि सीएम का दौरा कभी भी और कहीं भी हो सकता है । अभी जल्द ही एक पुलिस चौकी पर जाकर के CM ने वहां की निगरानी की और वहां के व्यवस्था का 

जायजा लिया वहां पर कमियों को देखकर सुधारने का भी अवसर दिया जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में यह माहौल बन गया है कि यदि ऑफिस नहीं साफ होता है और यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं होती है,तो उसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे जिसके लिए अधिकारी अपना काम करना शुरू कर दिए हैं और ऑफिस में समय से पहले पहुंचकर लोगों की समस्याओं का छुटकारा दिलाने में लगे हुए हैं । CM का यह कार्य जनता को बहुत भा रहा है इसीलिए तो सोशल मीडिया पर इनकी खूब तारीफ की जा रहे हैं पॉपुलर सोशल साइट ट्विटर पर बहुत कम दिनों में है इनके फॉलो करने वालो की संख्या लाखों में  बढ़ी है। इनके कार्य शैली को लोग ईतना पसंद कर रहे हैं सोशल मीडिय पर सिर्फ इन्ही के पोस्ट दिख रहे हैं । यहां तक कि सोशल साइट पर भी शिकायत करने पर तुरंत कार्यवाही हो रही है। उनके कामकाज को देखकर विधायक व मंत्री भी अपने कार्यों में पीछे नहीं हैं वह भी अपने क्षेत्र में जाकर के वहां की समस्याओं का समाधान करने की बात कर रहे हैं यहां तक कि वह खुद ही इसमें सक्रियता दिखा रहे हैं ना कि वह अपने आदमियों को भेजकर ऐसा कर रहे हैं । इससे तो साफ जाहिर होता है कि अब प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल बन चुका है और वह दिन दूर नहीं है जब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश होगा।

No comments

Comments system