पाकिस्तान आतंकी देश हैं ?
भारत और पाकिस्तान एक साथ एक स्वतंत्र देश के रूप में आस्तित्व में आए थे । यह बात अलग है कि अब पाकिस्तान भारत से विकास के मामले में बहुत पीछे हैं ; लेकिन पाक एक चीज में दुनिया के तमाम देशों से आगे है वह है 'आतंकवाद' । पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ है वहां पर नन्हें बच्चों को चंन्द पैसे एवं धर्म के नाम पर बहला-फुसला कर लोगों को आतंकी बना रहे हैं और पहले से बने हुए आतंकियों को पनाह दे करके उनकी मदद कर रहे हैं; जिससे पाकिस्तान का तमाम पैसा जो जनता के ऊपर खर्च होना था वह आतंकवादियों के ऊपर खर्च हो रहा है जिससे वहां के लोगों को सिर्फ बेरोजगारी ,भुखमरी आदि झेलना पड़ रहा है । आतंकवाद से फायदा किसे है ? आखिर क्यों लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं ? पाकिस्तान आतंकी को सह देता है । क्या वह आतंक से सुरक्षित है ? नहीं क्योंकि पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमला होता रहता है । यह बात पाकिस्तान के ऊपर सत्य साबित होता है कि "यदि आप आंगन में कांटे का पौधा लगाओगे तो एक ना एक दिन आपको जरूर चूभेगी" ।
भारत अमेरिका के पास जाकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने को कह रहा है लेकिन भारत नें अभी तक उसे Most Fvrd Nation का दर्जा दिया हुआ है । पहले भारत को पहल करना चाहिए और पाक को आतंकी देश घोषित करना चाहिए !! आज तक भारत में जो भी आतंकी हमले हुए वह पाकिस्तान ने ही किया हैं इसका पुख्ता सबूत भारत के पास हैं। हमारे पास पाकिस्तान के खिलाफ सबूत है फिर भी अमेरिका मनाने को तैयार नहीं हैं कि पाक सरकार आतंकियों को सह दे रहीं हैं जिससे यह साबित होता है कि पाकिस्तानी सरकार को अमेरिका कभी भी आतंकी देश घोषित नही करेगा क्योंकि पाकिस्तान अमेरिका से हथियार खरीदता हैं। एक बात तो साफ हैं भारत में आतंकवादियों को आने का मौका पाकिस्तान घुसपैठ के जरिए दिलाता है । आतंकवाद से सिर्फ भारत को नहीं बल्कि पूरे विश्व को खतरा है । आतंकवाद पर विश्व के अलग-अलग देश का विचार अलग -अलग हैं। कुछ देश तो आतंकियों को हथियार सप्लाई करते हैं । अब यह समय नहीं रहा कि अपने फायदे के लिए समूचे विश्व को गर्त में ढकेल दिया जाए अगर पूरा दुनिया मिलकर के आतंकवाद का सामना करें तो मात्र चंद दिनों में ही इस धरती से आतंकवाद खत्म हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है! जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है! अमेरिका के पास भारत अक्सर शिकायत करता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़वा दे रहा हैं और आप इसे आतंकी देश घोषित कर दें । फिर होता क्या हैं वही सबूतों का अभाव देकर इस बात को टाल देता है । क्योंकि वहां पर जो कंपनियां है अपनी हथियार सप्लाई पाकिस्तान को करते हैं जिससे अमेरिका को फायदा होता है । यह विश्व के शक्तिशाली देश की दोहरी नीति नहीं तो और क्या है। क्या अमेरिका को नहीं पता है कि पाकिस्तान में सरकार द्वारा आतंकियों का मदद किया जाता है। जिसका सबूत भारत बार बार देता है लेकिन इसे अमेरिका नकार देता है । यदि भारत को विश्व पटल पर ताकत बढ़ाना है और यह संदेश देना है किसी के दबाव में आकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है । जिससे हमारे देश का नुकसान हो , अब समय आ गया है कि पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिये अमेरिका ना जा कर भारत पाकिस्तान को खुद ही आतंकी देश घोषित कर दे। और यह संदेश दे कि भारत एक शक्तिशाली देश बन चुका है अपनी सुरक्षा खुद ही कर सकता है।
अटल जी ने एक बात कही थी कि
"मत खेलो आग का खेल
आग का खेल बुरा होता हैं,
जो दूसरे के घर में आग लगता हैं
उसके घर में खुद आग लगा होता हैं।"



Post a Comment